ताजा खबर

हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मामले में साइबर सेल आईपी ट्रैकिंग में जुटी
27-Feb-2026 12:44 PM
हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मामले में साइबर सेल आईपी ट्रैकिंग में जुटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 27 फरवरी। देश के अलग-अलग हिस्सों में अदालतों को डिजिटल माध्यम से मिल रही ऐसी धमकियों के बीच बिलासपुर में भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट सहित आधा दर्जन धाराओं में केस कायम किया गया है।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, देश की संप्रभुता को खतरा पहुंचाने की धमकी, लोक सेवक को धमकाना, आपराधिक भयादोहन और शांति भंग करने वाली अफवाह फैलाने जैसी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इसके साथ ही आईटी एक्ट की धारा 66 (सी) के तहत भी कार्रवाई की गई है, जो डिजिटल माध्यम से पहचान के दुरुपयोग से जुड़ी है।

धमकी ई-मेल पर भेजी गई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सतर्कता बढ़ा दी। हाईकोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जारी है।

अब साइबर सेल की टीम धमकी देने वाले की पहचान करने में जुटी है। आईपी एड्रेस ट्रैक कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।


अन्य पोस्ट