ताजा खबर
एआईएडीएमके से निष्कासित नेता और पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम सत्तारूढ़ डीएमके में शामिल हुए
27-Feb-2026 10:57 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) से निष्कासित नेता ओ. पन्नीरसेल्वम सत्तारूढ़ डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) में शामिल हो गए हैं.
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.
पन्नीरसेल्वम तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उन्हें एआईएडीएमके से 2022 में निष्कासित किया गया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पन्नीरसेल्वम अपने समर्थकों के साथ डीएमके में शामिल हुए हैं.
ओ. पन्नीरसेल्वम, जिन्हें ओपीएस के नाम से भी जाना जाता है, को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की अध्यक्ष रहीं जयललिता का क़रीबी माना जाता था. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


