ताजा खबर

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन
27-Feb-2026 9:57 AM
क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार तड़के ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया.

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी उनकी मौत की पुष्टि की है.

पीटीआई ने कहा है कि परिवार के सूत्रों और अस्पताल के अधिकारियों ने खानचंद सिंह के निधन की जानकारी दी है.

ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि रिंकू सिंह के पिता 'एडवांस स्टेज लिवर कैंसर' से जूझ रहे थे.

उन्होंने कहा, "हाल के दिनों में उनकी हालत काफ़ी बिगड़ गई थी, जिसके बाद 21 फ़रवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और शुक्रवार तड़के उनका निधन हो गया." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट