ताजा खबर

तहसील आफिस में वकीलों के हंगामे की जांच की जाएगी – एसडीएम
27-Feb-2026 8:50 AM
तहसील आफिस में वकीलों के हंगामे  की जांच की जाएगी – एसडीएम

रायपुर, 27 फरवरी। बुधवार को तहसील कार्यालय में वकीलों के हंगामे के मामले की जांच होगी। एसडीएम नंद कुमार चौबे ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वकीलों को अगर ऐसी कोई शिकायत थी तो मेरे संज्ञान में लाना था। संबंधित तहसीलदार से शिकायत करनी थी।

बता दें कि वकीलों ने अतिरिक्त तहसीलदार की अनुपस्थिति में उनके कक्ष में प्रवेश कर नकल की कापी न देने पर कर्मचारियों को  धमकी दी थी। इस पूरे वाकए का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें वकीलों ने अतिरिक्त तहसीलदार के नाम पर कर्मचारियों पर रिश्वत लेने की बात कह रहे थे। यह भी कहा गया कि वकील अपने गुंड‌ई पर उतर आएं तो समझ में आ जाएगा।


अन्य पोस्ट