ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप: ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में भारतीय उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी, रिंकू की जगह सैमसन आए
26-Feb-2026 8:23 PM
टी-20 वर्ल्ड कप: ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में भारतीय उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी, रिंकू की जगह सैमसन आए

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं. वहीं जिम्बाब्वे की टीम में एक बदलाव हुआ है. अक्षर पटेल और संजू सैमसन की वापसी हुई है.

वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हुए हैं.

सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत के लिए आज का मैच बेहद अहम है.

अगर भारत आज जिम्बाब्वे को हराने में कामयाब हो जाती है तो फिर उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज को भी हराना होगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट