ताजा खबर
रायपुरv, 26 फरवरी। होली त्यौहार के दौरान भीड़ को ध्यान में रखते हुए दपूमरे बिलासपुर जोन 14 फेरों की स्पेशल ट्रेनों चला रहा है। इसके अतिरिक्त 56 ट्रिप्स की होली स्पेशल ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
दुर्ग, बिलासपुर एवं गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा। इन ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन, चर्लपल्ली के लिए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
स्पेशल ट्रेनें इस प्रकार है :-
1. 08751/08752 दुर्ग- निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल दोनों ओर से 02-02 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन दुर्ग से 01 व 02 मार्च (रविवार व सोमवार) को तथा वापसी में निजामुद्दीन से 02 व 03 मार्च (सोमवार व मंगलवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
2. * 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया स्पेशल* ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन गोंदिया से 01 मार्च (रविवार) को तथा वापसी में छपरा से 03 मार्च (मंगलवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
3. 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया स्पेशल* ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन गोंदिया से 02 मार्च (सोमवार) को तथा वापसी में छपरा से 04 मार्च (बुधवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
4. * 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग स्पेशल* ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन दुर्ग से 01 मार्च (रविवार) को तथा वापसी में मधुबनी से 02 मार्च (सोमवार) को व्हाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा एवं रायगढ़ स्टेशनों पर दिया गया है।
5. * 08861/08862 गोंदिया-पटना-गोंदिया स्पेशल* ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन गोंदिया से 02 मार्च (सोमवार) को तथा वापसी में पटना से 03 मार्च (मंगलवार) को व्हाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा एवं रायगढ़ स्टेशनों पर दिया गया है।
6. * 08263/08264 बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर स्पेशल* ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन बिलासपुर से 27 फरवरी (शुक्रवार) को तथा वापसी में चर्लपल्ली से 28 फरवरी (शनिवार) को व्हाया बल्हारशाह होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड़सा एवं चांदा फोर्ट स्टेशनों पर दिया गया है।


