ताजा खबर

पुरी से पुणे के लिए कल चलेगी एक स्पेशल ट्रेन
26-Feb-2026 12:14 PM
पुरी से पुणे के लिए कल चलेगी एक स्पेशल ट्रेन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 26 फरवरी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते रेलवे प्रशासन ने पुरी से पुणे के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन वन-वे ट्रिप है।

ट्रेन संख्या 08405 पुरी–पुणे स्पेशल 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को सुबह 6 बजे पुरी से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तहत यह ट्रेन रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर व्यावसायिक ठहराव करेगी।

यह स्पेशल ट्रेन शाम 6:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद रात 8:05 बजे रायपुर पहुंचेगी और 8:10 बजे वहां से रवाना होगी। दुर्ग में रात 9:05 बजे आगमन और 9:10 बजे प्रस्थान का समय तय किया गया है। गोंदिया में रात 11:04 बजे पहुंचकर 11:06 बजे आगे बढ़ेगी।

ट्रेन अगले दिन तड़के नागपुर, वर्धा, बदनेरा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड होते हुए शाम 4:50 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी और शादी सीजन के कारण इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। अतिरिक्त भीड़ को संभालने और वेटिंग लिस्ट कम करने के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।


अन्य पोस्ट