ताजा खबर
पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बनें
26-Feb-2026 12:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फ़ॉलोअर्स का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है.
वे इस प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था. पिछले एक दशक में उनका अकाउंट दुनिया के नेताओं के बीच सबसे ज़्यादा सक्रिय और लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में से एक बन गया है.
प्रमुख वैश्विक नेताओं में अब पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. इस प्लेटफ़ॉर्म पर उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज़्यादा है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


