ताजा खबर
सीएम से मिल साहू समाज ने रास की टिकट मांगी
25-Feb-2026 11:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ साहू समाज के एक बड़े प्रतिनिधि मंडल ने आज विधानसभा में सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ निरेंद्र साहू के नेतृत्व में गए नेताओं ने सीएम साय से राज्य सभा के लिए साहू समाज से प्रत्याशी बनाने की मांग की। छत्तीसगढ़ से दो रिक्त पदों के चुनाव के लिए कल अधिसूचना जारी की जाएगी। इनमें से एक सीट भाजपा एक कांग्रेस की झोली में जाएगी। नामांकन कर से 5 मार्च तक और आवश्यकता पड़ने पर मतदान 16 मार्च को होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


