ताजा खबर
लापरवाही : पंडरिया सीएमओ निलंबित
25-Feb-2026 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 25 फरवरी। राज्य सरकार ने काम में लापरवाही बरतने पर पंडरिया नगरपालिका के सीएमओ को निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडरिया नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा को संपत्तियों का नवीन कर निर्धारण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने समय सीमा पर संपत्तियों का नया कर निर्धारण नहीं किया गया।
सीएमओ की काम के प्रति लापरवाही पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


