ताजा खबर

विस कार्रवाई देखने पहुंचे 8 डीएड अभ्यर्थी हिरासत में
25-Feb-2026 5:12 PM
विस कार्रवाई देखने पहुंचे 8 डीएड अभ्यर्थी हिरासत में

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर, 25 फरवरी।
विधानसभा की कार्रवाई देखने पहुंचे  8 डीएड अभ्यर्थियों को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।इन सभी को राखी थाना ले जाया जा रहा है।

  हिरासत में लिए गए अभ्यर्थियों में से एक ने 'छत्तीसगढ़' से चर्चा में बताया कि आज विधानसभा में उनके विषय उठने वाला था। हम सभी सदन की कार्रवाई देखने के लिए पहुंचे थे। कांग्रेस विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने सभी के लिए पास बनवाया , लेकिन विधानसभा भवन के अंदर प्रवेश कर रहे थे कि इससे पहले वहां गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में ले लिया।
 

बताया गया कि डीएड अभ्यर्थियों के विधानसभा भवन में प्रदर्शन की आशंका जताई जा रही थी।
 सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर डीएडअभ्यर्थी दिसंबर माह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 

इससे पहले पिछले सप्ताह ही 48 अभ्यर्थियों को भी जेल दाखिल किया था। यह कहा जा रहा है कि रिहाई के बाद पुलिस ने बांड भरने दबाव बनाया हुआ है। इसमें उनसे अगले छह माह तक कोई धरना आंदोलन ने करने कहा जा रहा है। बांड न भरने वालों पर केस दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी भी दी जा रही है।


अन्य पोस्ट