ताजा खबर

टॉप माओवादी नेता देवजी ने किया सरेंडर, तेलंगाना के डीजीपी ने की आधिकारिक पुष्टि
25-Feb-2026 9:17 AM
टॉप माओवादी नेता देवजी ने किया सरेंडर, तेलंगाना के डीजीपी ने की आधिकारिक पुष्टि

-आलोक पुतुल

सीपीआई माओवादी के शीर्ष नेता थिप्परी तिरुपति उर्फ़ देवजी ने अपने तीन साथियों के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.

देवजी ने कुछ दिन पहले ही सरेंडर कर दिया था, जिसकी आधिकारिक पुष्टि तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को की.

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि इससे पता चलता है कि हिंसा का दायरा सिमट रहा है और शांति की प्रक्रिया मज़बूत हो रही है. उन्होंने बाकी माओवादियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की.

सीपीआई माओवादी की सेंट्रल कमेटी के सदस्य देवजी को बसवा राजू के बाद संगठन का शीर्ष नेता माना जा रहा था. बसवा राजू की हाल ही में एनकाउंटर में मौत हुई थी. छत्तीसगढ़ सरकार ने देवजी पर डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि तेलंगाना पुलिस ने 25 लाख रुपये का इनाम रखा था.

देवजी के साथ सरेंडर करने वालों में केंद्रीय समिति सदस्य मुरली उर्फ़ संग्राम पर एक करोड़ रुपये का इनाम था. आत्मसमर्पण करने वालों में टीएससी सचिव दामोदर और डीकेएसज़ेडसी सदस्य नरसिम्हा रेड्डी भी शामिल हैं.

सीपीआई माओवादी के पोलित ब्यूरो के सदस्य रहे देवजी समेत चारों नेता कई दशकों से भूमिगत थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट