ताजा खबर
8 ग्राम एमडी ड्रग्स, 531 ग्राम डोडा फल, 16 ग्राम डोडा पावडर के साथ तस्कर गिरफ्तार
24-Feb-2026 10:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजस्थान से डिलीवरी के लिए आया था
रायपुर, 24 फरवरी। एमडी ड्रग्स एवं डोडा के साथ राजस्थान के अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने शहीद राजीव पाण्डेय नगर स्थित खाली मैदान के पास से पकड़ा गया। जहां वह इसे बेचने की फिराक में था। पूछताछ में उसने अपना नाम पता विकास सिहार 21 निवासी स्थायी पता - ग्राम जाम्बा थाना जाम्बा फलौद राजस्थान। हाल पता - काशीराम नगर गार्डन के पास तेलीबांधा बताया।पूछताछ में उसने और ड्रग्स राजस्थान से लाना बताया ।उससे 08 ग्राम एमडी ड्रग्स, 531 ग्राम डोडा फल, 16 ग्राम डोडा पावडर, नगद 1600/- रूपए 1 आईफोन एवं 01 सैमसंग मोबाईल जब्त किया गया है ।* इनकी कुल कीमत लगभग 2,00,000/- रूपए है।
उसके विरूद्ध धारा 21बी, 15 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


