ताजा खबर

बजट में समावेशी विकास पर जोर-ओपी
24-Feb-2026 6:58 PM
बजट में समावेशी विकास पर जोर-ओपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी।  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बजट में समावेशी विकास पर ध्यान दिया गया है। क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि बस्तर व सरगुजा में श्रममूलक उद्योग लगाने के लिए प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि ज्ञान के उत्थान में गति की शक्ति से संकल्प के साथ बढ़ती विकास यात्रा है। 

‘संकल्प’ पूरा करने के लिए मात्र 33 महीने का समय बाकी है। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भाजपा की सरकार रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए भाजपा जरूरी है ये बात वो अलग-अलग मंचों पर भी कह चुके हैं।


अन्य पोस्ट