ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी सरकार के तीसरे बजट पर कहा कि यह विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विजऩ को नई मजबूती प्रदान करेगा। हम मिशन मोड पर काम करते हैं इसलिए पांच मिशन शुरू कर रहे हैं। साय ने कहा बस्तर सरगुजा हमारे लिए सबसे अहम है। नक्सलवाद के खात्मे में बस्तर फाइटर की अहम भूमिका है। हमने 15 सौ और फाइटर भर्ती करने की मंजूरी दी है। बजट के लिए ओपी चौधरी और टीम को बधाई देते हुए कहा कि अच्छा बजट तैयार किया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा।

घोर निराशावादी बजट-महंत
दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बजट को घोर निराशावादी कहा है। उन्होंने कहा वित्तमंत्री ने शब्दों के मायाजाल से खेलने की कोशिश की है। इससे जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला।


