ताजा खबर

फिल्म सिटी के नाम पर हरियाली की हत्या, विरोध में प्रदर्शन
24-Feb-2026 5:20 PM
फिल्म सिटी के नाम पर हरियाली की हत्या, विरोध में प्रदर्शन

200 पेड़ काटे, 1500 कटेंगे 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी  । नवा रायपुर के  तूता क्षेत्र में फिल्म सिटी का निर्माण होना है। इसके लिए तूता  के जंगल के पेड़ों की कटाई की जानी है । यहां के कुल 1500 पेड़ काटे जाएंगे। और अब तक 

200 पेड़ बिना अनुमति के काटे जा चुके हैं। इसके  विरोध में धरना जनपद सदस्य कुणाल सिंहा और साथियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है। उनका कहना है कि फिल्म सिटी के नाम पर हरियाली की हत्या बंद होनी चाहिए। उन्होंने यह विरोध और तेज करने की बात कही है।


अन्य पोस्ट