ताजा खबर

इंजन में दिक्कत के बाद लेह जा रहा स्पाइसजेट का विमान दिल्ली वापस लौटा
24-Feb-2026 12:12 PM
इंजन में दिक्कत के बाद लेह जा रहा स्पाइसजेट का विमान दिल्ली वापस लौटा

इंजन में आई दिक्कत की वजह से मंगलवार की सुबह लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक विमान वापस दिल्ली लौट आया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ स्पाइसजेट की फ्लाइट नंबर एसजी121 वाले बोइंग 737 विमान में लगभग 150 लोग सवार थे.

पीटीआई ने लिखा है कि संपर्क करने पर स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जा रही एक उड़ान तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौट आई.

(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट