ताजा खबर

विद्युत कंपनी के एप का लिंक भेजकर 4.95 लाख की ठगी
24-Feb-2026 11:40 AM
विद्युत कंपनी के एप का लिंक भेजकर 4.95 लाख की ठगी

दो दिन में दूसरी ठगी 

रायपुर, 24 फरवरी। विद्युत कंपनी के एप , एपीके फ़ाइल का इस्तेमाल कर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कल मोर बिजली एप का ओटीपी भेजकर साइबर ठग ने 4.95 लाख रुपए ठग लिए। उससे पहले मीटर लगाने के नाम पर ऐसी ठगी हुई थी। 

रविवार को गली नंबर 5 मंगल बाजार आजाद चौक निवासी करण कुमार देवांगन 37 ने अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार रविवार को दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच यह वारदात हुई। करण को 8282989141 से  अज्ञात कालर ने तीन बजे काल किया। उसने करण को मोर बिजली एप का लिंक भेजा और ओटीपी पूछा। इस पर नंबर बताते ही उसने,करण के बैंक खाते से एक झटके में 495000 रूपए अपनेखाते में आनलाइन ट्रांसफर कर लिया। करण को इसकी जानकारी सोमवार को हुई। उसने रात थाने जाकर धारा आईटी एक्ट 66 डी और 318-4 के तहत दर्ज कराया। 

इससे पहले 20 फरवरी को मुजगहन निवासी रोशन देवरात्रे से मीटर लगवाने के लिए प्रोसेसिंग के नाम पर 1.56 लाख रुपए ठगे गए थे। 
पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।


अन्य पोस्ट