ताजा खबर
भारत सरकार ने पहली एंटी-टेरर पॉलिसी जारी की है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई पॉलिसी का नाम 'प्रहार' है. इसके मुताबिक़, 'भारत ने कभी आतंकवाद को किसी धर्म, जाति, देश या संस्कृति से नहीं जोड़ा.'
भारत सरकार की 'एंटी-टेरर पॉलिसी' में कहा गया है कि देश पानी, ज़मीन और हवा में 'आतंकवादी ख़तरों' का सामना कर रहा है.
भारत की ओर से जारी की गई पॉलिसी में 'क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद, क्रिमिनल हैकर्स और साइबर हमले' का ज़िक्र है.
सरकार की ओर से जारी दस्तावेज़ के मुताबिक, "आतंकवाद-रोधी रणनीति प्रहार इन सिद्धांतों पर आधारित है: आतंकवादी हमलों को रोकना, ख़तरे के हिसाब से तेज़ और सही जवाब देना, सभी सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, मानवाधिकार और क़ानून के नियमों के तहत कार्रवाई, कट्टरपंथ और अतिवाद को रोकना, दुनिया के साथ मिलकर आतंकवाद पर कार्रवाई और समाज की मदद से तेजी से सुधार." (bbc.com/hindi)


