ताजा खबर

उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस पलटी, पांच लोगों की मौत
24-Feb-2026 9:43 AM
उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस पलटी, पांच लोगों की मौत

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट डबल-डेकर बस का कंट्रोल बिगड़ गया और बस पलट गई. हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

लखनऊ डिवीजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने कहा "हादसे में 31 घायल हुए, 5 की मौत हो गई है. 17 घायलों को बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. इस हादसे के लिए जो भी ज़िम्मेदार होगा, उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी."

विजय विश्वास ने कहा कि मामले की जांच हो रही है. हमारे लिए सबसे ज़रूरी है कि घायल यात्रियों का इलाज हो. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट