ताजा खबर

स्पीकर रमन सिंह स्वास्थ्य जांच के लिए कोयंबटूर रवाना
23-Feb-2026 10:59 PM
स्पीकर रमन सिंह स्वास्थ्य जांच के लिए कोयंबटूर रवाना

रायपुर, 23 फरवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज  विशेष विमान से  तमिलनाडु के कोयंबटूर के लिए रवाना हुए । वहां वे अपने कमर की हड्डी की तकलीफ़ की जांच और इलाज के लिए गए हैं। आपरेशन होने की स्थिति में डा सिंह होली के बाद 9 मार्च से सत्र के दूसरे चरण में शामिल होंगे।

उनके अनुपस्थिति में बजट सत्र  संचालन  के लिए सभापति के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, लखेश्वर बघेल, दलेश्वर साहू जिम्मेदारी निभाएंगे।


अन्य पोस्ट