ताजा खबर
12 वीं राजनीति, रसायन, लेखा शास्त्र पेपर में 1985 अनुपस्थित रहे
23-Feb-2026 7:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 फरवरी। छत्तीसगढ़ माशिमं की जारी परीक्षाओं में सोमवार को कक्षा 12वीं की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शारीरिक क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा विषय के पेपर हुए। इसमें पंजीकृत 242225, में से उपस्थित 240240, और अनुपस्थित 1985 विद्यार्थी रहे । आज एक भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया।
राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम मण्डल के सचिव श्रीमती पुष्पा साहू तथा सहायक प्राध्यापक डॉ०प्रदीप कुमार साहू ने
परीक्षा केन्द्र नेहरू माध्यमिक विद्यालय खुर्सीपार भिलाई, शासकीय कन्या शाला भिलाई-03, स्वामी आत्मानंद हायर सेकण्डरी स्कूल चरोदा, जंजगिरी का औचक निरीक्षण किये । इस दौरान नकल प्रकरण नहीं मिला ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


