ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी । दो दिन पहले चाकू की नोंक पर 10 हजार नगद लूटने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्राम सुरपा थाना आर. जामगांव, दुर्ग मनीष कुमार यदु निवासी ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार 20 फरवरी को वह मंदिर हसौद चौक से एक बाइक चालक के साथ लिफ्ट लेकर रायपुर आ रहा था। रास्ते में चालक ने उसे शराब पिलाने कहा। दोनों लाखे नगर चौक पहुंचे, जहां वह मनीष को उतारकर ईदगाहभाठा स्थित अपने ससुराल जाने की बात कही। कुछ समय बाद वह अपने मित्र कबीर के साथ वापस आया और मनीष को सरोना स्थित जायका शोरूम छोड़ने बाइक में बैठाकर ले गये। रात्रि लगभग 01ः00 बजे मुकुट नगर के आगे एक सुनसान गली में बाइक रोककर दोनों आरोपियों ने मनीष से पैसे की मांग की। नहीं होने पर दोनों ने उसे पकड़ लिया, चाकू पेट पर टिकाकर उसकी जेब में रखे 10,000 रुपये लूट लिए। आजाद चौक पुलिस धारा 309(4) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही थी।
इस दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी शेख कबीर को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपने एक अन्य साथी के साथ घटना करना स्वीकार किया। जो फरार है।
इस पर शेख कबीर को गिरफ्तार कर उससे लूट के 1500/- रूपए 1 चाकू* जप्त कर जेल भेजा।


