ताजा खबर

अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों पर भारत ने जारी किया बयान
23-Feb-2026 8:55 AM
अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों पर भारत ने जारी किया बयान

भारत ने अफ़ग़ानिस्तान में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान जारी किया है.

बयान में कहा गया, "भारत अफ़ग़ान क्षेत्र में पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है. इसकी वजह से पवित्र रमज़ान के महीने के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की जान गई है."

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "यह पाकिस्तान की अपनी आंतरिक नाकामियों का दोष दूसरों पर डालने की एक और कोशिश है. भारत अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपना समर्थन दोहराता है."

पाकिस्तान ने शनिवार को दावा किया था कि उसने अफ़ग़ान सीमा क्षेत्र में 'सात आतंकवादी शिविरों' को निशाना बनाया है.

अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह 'उचित समय पर' इसका जवाब देगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट