ताजा खबर

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 की मौत
23-Feb-2026 8:32 AM
धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 की मौत

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर, 23 फरवरी। 
पुराने विधान सभा रोड पर डीपीएस स्कूल के पास धान से लदा एक ट्रक पलट गया । ट्रक कार के ऊपर जा गिरा। इसमें  कार में सवार पांच लोग दब गए । इनमें से 3 की मौत हो गई 1 घायल  है।  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया।   सूचना मिलते ही पुरानी विधानसभा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।  मृतकों की पहचान बलौदाबाजार के राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। जबकि दो अन्य के नाम पद्मा और प्रवीण हैं। इसमें पद्मा भी बलौदाबाजार की रहने वाली थी। बता दें कि इस हादसे में कुल 3 लोगों की मौत हुई है।


अन्य पोस्ट