ताजा खबर

एआई समिट में कांग्रेस के अभद्र कृत्य के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
22-Feb-2026 7:09 PM
एआई समिट में कांग्रेस के अभद्र कृत्य के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

कांग्रेस हमेशा भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश करती है - विभा अवस्थी

रायपुर, 22 फरवरी। दिल्ली एआई समिट में  कांग्रेस के अर्ध नग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा रायपुर शहर  की अध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन के नेतृत्व  में शंकर नगर चौक बीटीआई मैदान के पास में धरना प्रदर्शन किया।  इस दौरान मोर्चा ने कांग्रेस  एवं राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की। 

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कांग्रेस द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन अत्यंत शर्मनाक और राष्ट्रविरोधी है। प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति के एक निचले स्तर पर गिर गए हैं।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल ने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस के घोर पतन की शुरुआत है। 

कृतिका जैन ने कहा राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को इस शर्मनाक कृत्य के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। 

इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा, शहर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा,  अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर, पार्षद अनामिका सिंह, श्वेता विश्वकर्मा, रामिन कुररे, गायत्री नौरंगे, प्रभा दुबे, सीमा संतोष साहू, मिली बनर्जी, तिलेश्वरी धुरंधर, प्रीति परगनिया, किरण सिंह भारती बाघल, रेखा, रोशनी, दीपा, सहित बड़ी संख्या में मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।


अन्य पोस्ट