ताजा खबर
लाल किला अब सप्ताह में सभी दिन खुला रहेगा: एएसआई
21-Feb-2026 8:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नयी दिल्ली, 21 फरवरी। दिल्ली स्थित लाल किला परिसर अब सोमवार सहित सप्ताह के सभी दिन आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शुमार मुगल कालीन यह स्मारक पहले हर सप्ताह सोमवार को बंद रहता था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा हाल ही में एक आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिल्ली का लाल किला सोमवार सहित सप्ताह के सभी दिन खुला रहेगा।"
एएसआई अधिकारी ने कहा कि इस पर अमल शुरू हो चुका है और 16 फरवरी सोमवार के दिन आगुंतकों के लिए लालकिला खुला रहा।
13 फरवरी को जारी इस आदेश पर एएसआई के महानिदेशक ने हस्ताक्षर किए हैं, जो देश में केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारकों का प्रशासन करता है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


