ताजा खबर
मोदी का पुतला जलाकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
21-Feb-2026 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 फरवरी। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के सामने सड़क में बैठ कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजीव भवन घेरने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया और नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, दीपक मिश्रा, महेन्द्र छाबड़ा, सुबोध हरितवाल, कन्हैया अग्रवाल, युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, शांतनु झा, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, अशोक राज आहूजा, शिव सिंह ठाकुर, कामरान अंसारी, कांकेर शीतल कुलदीप, माधव छुरा एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


