ताजा खबर
3 जिलों में 5 चोरियां करने देने वाले 3 नाबालिग गिरफ्तार
21-Feb-2026 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 फरवरी। 3 जिलों में चोरी की 5 वारदातों को अंजाम देने वाले 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है।
इन लोगों ने 2 सूने मकानों एवं 3 वाहन चोरी की घटनाएं स्वीकार किया था। पंडरी एवं न्यू राजेन्द्र नगर से 02 बाइक चुराया था।
गरियाबंद के पाण्डुका क्षेत्र में सूने मकान दुर्ग के पाटन में भी सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी।चोरी के वाहनों में घुम - घुम कर चोरी करते थे । इनसे चोरी की 03 बाइक तथा चांदी के जेवरात कीमत लगभग 2,50,000/- रूपये जब्त किया गया।
पंडरी - प्रार्थी रंजित कुमार निवासी लोधीपारा जय हिंद चौेक पंडरी रायपुर ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 16 फरवरी की रात्रि में घर के सामने अपनी बाइक सी जी 04 क्यू के 8768 को खड़ी किया था। अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था। कि
इसी तरह से न्यू राजेन्द्र नगर - रामेश्वर प्रसाद यादव निवासी महावीर नगर न्यू राजेन्द्र नगर ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया। वह 17 फरवरी को सुबह अपनी बाइक सी जी 04 एल डब्ल्यू 5825 को महावीर नगर स्थित एक मकान के सामने खड़ी किया था। वापस आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था।
पुलिस मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी।
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम को मिली जानकारी पर एक लड़के पकड़ पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देना बताया। इस पर दोनों को भी पकड़ा । तीनों ने
गरियाबंद एवं दुर्ग में 02 सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करना बताया ।
तीनों के विरूद्ध पंजीबद्ध अपराध
01. थाना पाण्डुका गरियाबंद के चारोधाम चौक पास स्थित प्रार्थी नेमू राम साहू के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखें सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम की चोरी।
02. थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद के चारोधाम चौक स्थित एसबीआई एटीमएम के सामने प्रार्थी ध्रुर्वेश चक्रधारी की खड़ी मोटर सायकल क्रमांक सी जी 23 एन 6437 की चोरी।
03. थाना पाटन दुर्ग के ग्राम अखरा वार्ड नंबर 04 निवासी प्रार्थिया देवकी ग्रासिया के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखें सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम की चोरी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


