ताजा खबर
रायपुर, 21 फरवरी। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कनेक्ट सेंटर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को लोकसभावार दायित्व के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उनकी बैठक लेकर कनेक्ट सेंटर की उपयोगिता की जानकारी दी।
इनमें सरगुजा लोकसभा प्रभारी दिनेश निर्मलकर, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी अमितेश भारद्वाज, जांजगीर-चांपा लोकसभा प्रभारी गीता सिंह, कोरबा लोकसभा प्रभारी बंशी कन्नौजे, बिलासपुर लोकसभा प्रभारी लक्ष्मी देवांगन, मनोज सोनकर, राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी कविता वर्मा, सुरेश वर्मा, दुर्ग लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश साहू, रायपुर लोकसभा प्रभारी प्रेमलता बंजारे, महासमुंद लोकसभा प्रभारी अंशुल मिश्रा, बस्तर लोकसभा प्रभारी कामरान अंसारी, कांकेर लोकसभा प्रभारी शीतल कुलदीप, माधव छुरा को नियुक्त किया गया है।
बैठक में कनेक्ट सेंटर के चेयरमेन एवं प्रदेश महामंत्री दीपक मिश्रा, कन्हैया अग्रवाल, अशोक राज आहूजा, शिव सिंह ठाकुर, डॉ. अजय साहू, सुनील कुकरेजा, दिलीप चौहान, अशोक चतुर्वेदी, अजय अग्रवाल, कमलेश मिश्रा, पल्लवी सिंह, करूणा कुर्रे, दिनेश तिवारी, शब्बीर खान एवं पदाधिकारी मौजूद थे।


