ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर/ बिलासपुर, 21 फरवरी । एसीबी ने बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को 90 हजार की रिश्वत लेते उसके घर पर ही गिरफ्तार किया। शनिवार अवकाश की वजह से वह घर ही था।
एसीबी ने प्रेस नोट में बताया कि महेन्द्र पटेल ग्राम विद्याडीह, मस्तुरी द्वारा एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत की थी । इसके मुताबिक ग्राम विद्याडीह में वह अपने भाभी की समिति शैल स्वसहायता समूह के नाम पर शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन हस्तांतरित करना चाह रहा है ।इसका आवेदन एस.डी.एम. कार्यालय मस्तुरी में तीन माह से फुड इंस्पेक्टर के जांच प्रतिवेदन न मिलने के कारण लंबित है। फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से मिलने पर उसके द्वारा जांच प्रतिवेदन देने एवं आदेश करवाने के लिये 01 लाख रूपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायत सत्यापन दौरान मोल-भाव कर 90,000 रूपए में सहमति बनी। शनिवार को श्याम वस्त्रकार को उसके महावीर सिटी बिलासपुर स्थित निवास में महेंद्र से 90,000 रु० रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी के विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी श्याम वस्त्रकार


