ताजा खबर

एस‌आईआर: मतदाताओं की अंतिम सूची आज ,1.87 करोड़ मतदाता रह गए
21-Feb-2026 1:48 PM
एस‌आईआर: मतदाताओं की अंतिम सूची आज ,1.87 करोड़ मतदाता रह गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 फरवरी।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एस‌आईआर अभियान के तहत मतदाताओं की अंतिम सूची आज जारी कर दी है। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ की  सूची में अब 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार मतदाता  रह ग‌ए हैं। बीते लोकसभा चुनाव के समय 2.12 करोड़ मतदाता थे। वहीं रायपुर जिले में भी 5 लाख मतदाताओं के नाम कट ग‌ए हैं।

अब तक यहां 20 लाख मतदाता थे। सर्वाधिक नाम रायपुर ग्रामीण विधानसभा से काटे गए हैं।  करीब 25 लाख लोगों के नाम कटे हैं। प्रारंभिक सूची में 27.34 लाख के नाम कटे थे। इसके बाद 2.95 लाख लोगों ने दावा आपत्ति की थी।


अन्य पोस्ट