ताजा खबर

कवासी लखमा बजट सत्र में भाग लेंगे, स्पीकर ने दी शर्तिया अनुमति
21-Feb-2026 1:14 PM
कवासी लखमा बजट सत्र में भाग लेंगे, स्पीकर ने दी शर्तिया अनुमति

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी। आबकारी घोटाले में जमानत पर रिहा हुए पूर्व मंत्री और विधायक कवासी लखमा विधानसभा के बजट सत्र में भाग ले सकेंगे हैं। उन्होंने, इस संबंध में आवेदन देने के साथ स्पीकर रमन सिंह से चर्चा भी की थी। कवासी इस समय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रदेश से बाहर ओडिशा में रह रहे हैं। 

सूत्रों ने बताया कि स्पीकर रमन सिंह ने कवासी को सत्र में शामिल होने की शर्तिया अनुमति दे दी है। इस दौरान  कवासी को मोबाइल जमा करना होगा और पत्रकारों से बात नहीं करेंगे। साथ ही अपने केस को लेकर सदन में कुछ भी नहीं बोलेंगे।विधानसभा सचिवालय ने स्पीकर से इस पर अभिमत मांगा था। स्पीकर ने आज अपनी अनुमति दे दी है।  छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायकों में शामिल कवासी एक साल बाद विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।


अन्य पोस्ट