ताजा खबर

महाकोशल कला वीथिका के पीछे धर्मशाला में हुए कब्जे को हटाने सीएम को ज्ञापन
21-Feb-2026 8:48 AM
महाकोशल कला वीथिका के पीछे धर्मशाला में हुए कब्जे को हटाने सीएम को ज्ञापन

रायपुर, 21 फरवरी। सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने महाकोशल कला विथिका के पीछे बने 20 कमरों वाली धर्मशाला को कब्जामुक्त कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। अनुराग ने सीएम को बताया कि दानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल ने केवल DKS हॉस्पिटल बनावाया अपितु  DKS धर्मशाला का भी निर्माण कराया था। महाकौशल कला विथिका के पीछे मरीज के परिजनों को रुकने के लिए लगभग 20 कमरों का एक धर्मशाला है जिसे कुछ लोगों ने संस्थान के नाम पर कब्जा कर रखा है।

उस धर्मशाला को मरीजों के परिजनों के हित में पुन प्रारंभ करवाने की मांग को लेकर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अनुरोध किया । सीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शीघ्र उस पर संज्ञान लेकर मरीज के परिजनों के लिए पुनः प्रारंभ करवाया जाए।


अन्य पोस्ट