ताजा खबर
आरंग के पास नदी मोड़ पर सड़क हादसा सगे भाइयों की मौत, एक घायल
21-Feb-2026 8:46 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 फरवरी। रायपुर महासमुंद के बीच बीती रात भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और एक घायल हो गया। यह हादसा आरंग नदी मोड़ पर हुआ। दोनों मृतक सगे भाई हैं। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। तीनों कार में सवार थे। जो नेशनल हाईवे किनारे लगे डिवाइडर रेलिंग से टकराईं। पूरे इलाके में अंधेरा होने से नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया। पुलिस तीनों की पहचान कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


