ताजा खबर
तहसीलदारों की पदोन्नति से भरे जाएंगे डिप्टी कलेक्टरों के 50% पद
21-Feb-2026 8:39 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 फरवरी। अब डिप्टी कलेक्टर के 50% रिक्त पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।
कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा अधिकारी कहे जाने वाले नायब तहसीलदार-तहसीलदारों के डिप्टी कलेक्टर के पदों पर पदोन्नति के लिए कोटा बढ़ा दिया गया है। पदोन्नति का प्रतिशत पूर्व की भांति 40% से बढ़ा कर पूर्ववत 50% किया गया है. राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया गया है।बता दें 2020 से पूर्व भी यह प्रतिशत 50% ही था, जिसे घटाकर 40% कर दिया गया था।
छ. ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रवक्ता शशिभूषण सोनी ने बताया कि शासन के इस निर्णय से सभी तहसीलदार/ नायब तहसीलदार लाभान्वित होंगे और प्रमोशन के लिए ज्यादा अवसर मिलेंगे. संघ ने आभार जताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


