ताजा खबर
मुस्लिम कर्मियों को एक घंटा पहले कार्यालय छोड़ने का कोई आदेश नहीं..
20-Feb-2026 6:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी । सरकार ने रमजान के दौरान शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने संबंधी खबरों को निराधार बताया है। सरकार के पिछड़ा-अल्पसंख्यक विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में कोई आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है।
संयुक्त सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मीडिया एवं सोशल मीडिया में इस प्रकार की खबरें प्रसारित हो रही हैं, जबकि विभाग की ओर से ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अतः प्रसारित समाचार आधारहीन एवं भ्रामक हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सलीम राज ने एक बयान जारी कर रमजान में मुस्लिम कर्मियों को एक घंटा पहले छुट्टी दिए जाने के आदेश की पुष्टि की थी, और स्वागत किया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


