ताजा खबर

कट्टे की नोक पर दो युवकों का अपहरण, 4 दिनों तक पिटाई भी, दो गिरफ्तार
20-Feb-2026 3:40 PM
कट्टे की नोक पर दो युवकों का अपहरण, 4 दिनों तक पिटाई भी, दो गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 20 फरवरी  । करबला तालाब के पास कट्टे की नोक पर दो युवकों का अपहरण की खबर है।  कार में जबरन बैठाकर 4 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया था।‌और रोजाना बेरहमी से मारपीट,कर  पिटाई का वीडियो भी बनाया जाता रहा। इसमें एक युवक का हाथ टूटा, दूसरे को गंभीर चोटें आई। पैसे लौटाने के बहाने बुलाकर दोनों को अज्ञात जगह ले जाकर मारपीट की  गई । इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर दोनों को मुक्त कराया गया।  आरोपी को आज़ाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  है। शाम को पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।


अन्य पोस्ट