ताजा खबर

रविवि के गर्ल्स हॉस्टल में फैला पीलिया, एक दर्जन पीड़ित दो एम्स में क‌ई अन्य घर लौटीं
20-Feb-2026 12:57 PM
रविवि के गर्ल्स हॉस्टल में फैला पीलिया, एक दर्जन पीड़ित दो एम्स में क‌ई अन्य घर लौटीं

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 20 फरवरी  । परीक्षाओं के इन दिनों में रविशंकर  विश्वविद्यालय के नवीन कन्या छात्रावास में दूषित पानी पीने से एक दर्जन से अधिक छात्राओं को पीलिया (जान्डिस) हो गया है।। इनमें से दो छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार  विज्ञान अध्ययन केंद्र की कई छात्राएं कुछ दिनों से उल्टी, कमजोरी और पीलिया जैसे लक्षणों से पीड़ित पाई गईं। जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि होने पर छात्राओं का उपचार शुरू किया। संक्रमण फैलने की आशंका से छात्रावास की कई छात्राएं घर लौट गई हैं।  छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में लंबे समय से पेयजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन नियमित सफाई और तकनीकी जांच नहीं कराई गई। वाटर कूलरों की समय पर सफाई और पानी की जांच नहीं होने से संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। छात्राओं का कहना है कि पानी में बदबू और रंग बदलने की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।


अन्य पोस्ट