ताजा खबर
भारत का ज़िक्र कर पाकिस्तानी पीएम बोले, 'ट्रंप ने दक्षिण एशिया को बड़ी आपदा से बचाया'
20-Feb-2026 10:44 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने 'बोर्ड ऑफ़ पीस' की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ़ की है.
शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की 'सफल कूटनीति ने दुनियाभर में शांति सुनिश्चित करने में मदद की' है.
उन्होंने कहा, "आपने (ट्रंप) समय से और बहुत प्रभावी तरीक़े से पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम कराने के लिए हस्तक्षेप किया, जिससे लाखों लोगों की जान बच गई."
शहबाज़ शरीफ़ ने कहा, "आपने वास्तव में ख़ुद को शांति के दूत के रूप में साबित किया है. मैं कहना चाहता हूं कि आप वास्तव में दक्षिण एशिया के सेवियर हैं."
गुरुवार को वॉशिंगटन डीसी में ग़ज़ा के लिए ट्रंप के बनाए 'बोर्ड ऑफ़ पीस' की पहली बैठक आयोजित हुई. इसमें पाकिस्तान समेत कई देशों के नेता शामिल हुए. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


