ताजा खबर

एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पोस्ट कर दी जानकारी
20-Feb-2026 9:07 AM
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पोस्ट कर दी जानकारी

भारतीय सेना ने गुरुवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर व्हाइट नाइट कोर ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की.

व्हाइट नाइट कोर ने लिखा, "ख़ुफ़िया जानकारी और लगातार निगरानी के आधार पर 19 फ़रवरी की सुबह सुंदरबनी के नाथुआ टिब्बा इलाक़े में चरमपंथियों की संदिग्ध हलचल देखी गई."

"सतर्क व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने तुरंत फ़ायरिंग कर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी."

व्हाइट नाइट कोर ने बताया, "जवानों को इलाक़े में बेहतर तरीक़े से तैनात और तैयार किया गया है ताकि ज़मीन और आसमान से पूरी निगरानी रखी जा सके. पूरे सेक्टर में ऊंचे स्तर की सुरक्षा और सर्विलांस जारी है."

इससे पहले राजौरी के नौशेरा सेक्टर में सुरक्षा बलों ने एक शख़्स को गिरफ़्तार किया. तलाशी अभियान के दौरान उसके पास कुछ हथियार भी मिले थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट