ताजा खबर

पेट्रोल पंप में स्वयं की बाइक में आग लगाने वाले दो युवक गिरफ्तार
19-Feb-2026 7:17 PM
पेट्रोल पंप में स्वयं की बाइक में आग लगाने वाले दो युवक गिरफ्तार

रायपुर, 19 फरवरी।  पेट्रोल पंप में स्वयं की मोटरसाइकिल में आग  लगाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने यह घटना बुधवार शाम को की थी।
 
पुलिस के अनुसार बीती शाम 07ः40 बजे  उरला के कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार दोनों  पेट्रोल भरवाने आये थे।  पंप कर्मी में पेट्रोल भर रहा था। इसी दौरान  में पीछे बैठा व्यक्ति नीचे उतरकर सिगरेट पीने  लाइटर से सिगरेट जलाने लगा।पंप कर्मी के मना करने पर उसने अपने हाथ में रखे लाइटर को जलाकर, पेट्रोल डाले जाने के दौरान ही मोटरसाइकिल की टंकी में आग लगा दी। इससे मोटरसाइकिल की टंकी एवं पेट्रोल मशीन के नोजल में आग लग गई। पेट्रोल पंप कर्मी की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। इस घटना की पेट्रोल पंप कर्मी की रिपोर्ट पर  उरला पुलिस ने धारा 326(छ), 287, 125 बीएनएस दर्ज किया । इसके बाद 
 
पुलिस पंप के सीसीटीवी फुटेज से दोनों की पहचान  धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रिय एवं ईमरान कुरैशी के रूप में कर गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल एवं लाइटर जप्त  किया। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रिय 21 निवासी रावा मंदिर तुलसी च्वाईस सेंटर के पास बीरगांव उरला । 
 
02. ईमरान कुरैशी 21 निवासी मकान नंबर 205 ए एच पी कालोनी उरला  उरला ।

अन्य पोस्ट