ताजा खबर

हाशिए पर चल रहे भूपेश ओछी राजनीति कर रहे : भाजपा
19-Feb-2026 7:16 PM
हाशिए पर चल रहे भूपेश ओछी राजनीति कर रहे : भाजपा

रायपुर, 19 फरवरी।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पूर्व  सीएम भूपेश बघेल  की अनर्गल टिप्पणी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। ठोकने ने कहा कि सत्ता से बाहर होते ही बघेल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और "राम द्रोह" के रास्ते पर चलते हुए अब पूजनीय संतों और राष्ट्र नायकों का अपमान करना उनकी नियति बन गई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में भूपेश बघेल हाशिये पर चल रहे है इसी हताशा में सुर्खिया पाने बार बार अपना राजनीतिक स्तर दिखाते हुए घटिया बयान देते रहते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि जहाँ एक ओर सरसंघचालक डॉ. भागवत संस्कृत के श्लोकों और भारतीय संस्कृति के संवर्धन के माध्यम से विश्व को शांति का संदेश दे रहे हैं, वहीं भूपेश बघेल जैसा 'निकम्मा' नेतृत्व केवल तुष्टीकरण की राजनीति में व्यस्त है। डॉ. भागवत को श्लोक बोलते हुए चाहे जितने वीडियो भेजने की बात कहते हुए श्री ठोकने ने कहा कि राम-द्रोही राजनीतिक संस्कार की कुलजमा हैसियत रखने वाले बघेल ने एक खानदान की चाटुकारिता करने के अलावा किया क्या है? बघेल से सनातनी संस्कारों का पैरोकार होने की उम्मीद ही बेमानी है। श्री ठोकने ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से "मुस्लिम लीग" की विचारधारा पर चल रही है। जिस पार्टी के नेता सनातन धर्म और उसके प्रतीकों का सम्मान नहीं कर सकते, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।


अन्य पोस्ट