ताजा खबर

फतेहशाह मार्केट में गुंडागर्दी करने वाला बदमाश मम्मा गिरफ्तार
19-Feb-2026 5:06 PM
फतेहशाह मार्केट में गुंडागर्दी करने वाला बदमाश मम्मा गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 19 फरवरी  । कोतवाली क्षेत्र के  फतेहशाह मार्केट में वसूली को लेकर दुकानदारों से मारपीट करने वाले गुंडा बदमाश वसीम खान उर्फ मम्मा, निवासी – चांदनी चौक, नेहरू नगर को  गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार वह कल रात नशा करने के लिए दुकानदारों से जबरन पैसे की मांग कर रहा था नहीं देने पर दुकानदारों के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया । 

। उसके खिलाफ  सिटी कोतवाली,  में  धारा 296, 119(1), 115(2), 351(2) दर्ज  कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी पूर्व से  हिस्ट्रीशीटर गुंडा है,उसके विरुद्ध  08 मामले दर्ज हैं। इनमें
4 कोतवाली,
02  टिकरापारा,
1 -1 प्रकरण  तेलीबांधा, थाना सरस्वती नगर में दर्ज हैं।
आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।


अन्य पोस्ट