ताजा खबर

होली में सफर आसान, चेरलापल्ली –रक्सौल और तिरुपति–रक्सौल स्पेशल ट्रेनों के लगेंगे तीन-तीन फेरे
19-Feb-2026 11:29 AM
होली में सफर आसान, चेरलापल्ली –रक्सौल और तिरुपति–रक्सौल स्पेशल ट्रेनों के लगेंगे तीन-तीन फेरे

गोंदिया-पटना के लिए पहले ही की जा चुकी है घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 19 फरवरी। होली पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली दो होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।  

चेरलापल्ली  से चलने वाली ट्रेन नंबर 07005 रात 10:00 बजे 23 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च को रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:50 बजे गोंदिया पहुंचेगी, 9:28 बजे राजनांदगांव, 10:25 बजे दुर्ग, 11:20 बजे रायपुर और दोपहर 1:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद यह शाम 6:05 बजे झारसुगुड़ा पहुंचकर तीसरे दिन शाम 4:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल से सुबह 4:04 बजे 26 फरवरी, 3 मार्च और 4 मार्च को चलेगी। यह झारसुगुड़ा रात 1:48 बजे, बिलासपुर सुबह 4:45 बजे, रायपुर 6:25 बजे, दुर्ग 7:20 बजे और गोंदिया 9:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह अगले दिन शाम 7:40 बजे चेरलापल्ली  पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं।

इसी तरह तिरुपति से चलने वाली ट्रेन नंबर 07051 सुबह 8:15 बजे 21 फरवरी, 28 फरवरी और 7 मार्च को रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:57 बजे गोंदिया पहुंचेगी, 9:25 बजे दुर्ग, 10:20 बजे रायपुर और 11:50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। आगे यह दोपहर 3:20 बजे झारसुगुड़ा होते हुए तीसरे दिन दोपहर 1:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल से सुबह 8:30 बजे 24 फरवरी, 3 मार्च और 10 मार्च को चलेगी। यह झारसुगुड़ा सुबह 7:50 बजे, बिलासपुर 11:40 बजे, रायपुर दोपहर 2:00 बजे, दुर्ग 3:10 बजे और गोंदिया शाम 5:37 बजे पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन शाम 6:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 22 कोच रहेंगे। दोनों ही स्पेशल ट्रेनों में एसी और स्लीपर श्रेणियां उपलब्ध रहेंगी।

गोंदिया–दरभंगा रूट पर भी हर साल होली में जबरदस्त भीड़ रहती है। इसको देखते हुए रेलवे ने गोंदिया–पटना के बीच एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने की घोषणा मंगलवार को की थी। घोषणा के मुताबिक ट्रेन नंबर 08861 गोंदिया से 2 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 15 बजे पटना पहुंचकर समाप्त होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 08862 पटना से 3 मार्च 2026 को शाम 17.15 बजे वापसी करेगी और अगले दिन रात्रि 11.23 बजे गोंदिया पहुंचेगी।


अन्य पोस्ट