ताजा खबर
दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से चेक बाउंस मामले में सज़ा पर अंतरिम रोक लगाए जाने और जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "सभी कानूनी मामले हाई कोर्ट के समक्ष लंबित हैं. चूंकि मामला विचाराधीन है, इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता और मैं अदालत के फैसलों का पूरा सम्मान करता हूं."
उन्होंने कहा, "आने वाले कुछ दिनों में हम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सभी सवालों का ईमानदारी से जवाब देंगे. मीडिया और देशभर के लोगों और भारतीय सिनेमा से जुड़े सभी लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद."
राजपाल यादव मंगलवार को जेल से रिहा हुए थे.
इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी, तब तक राजपाल जेल से बाहर रहेंगे. सुनवाई में राजपाल यादव को फ़िजिकली या वर्चुअली उपस्थित रहना होगा. (bbc.com/hindi)


