ताजा खबर

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एम्स में क्या कहा
19-Feb-2026 9:17 AM
फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एम्स में क्या कहा

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि दुनिया भर में एआई को बड़े पैमाने पर अपनाया जाएगा.

उन्होंने कहा, ''एआई प्रोडक्टिविटी को बदल देगा. यह हमें नई बीमारियों की खोज करने में मदद करेगा. यह हमारे ऊर्जा मॉडल को फिर से आकार देगा और इससे कई क्षेत्रों में उत्पादकता में बड़ा बदलाव आएगा.''

मैक्रों ने ये बातें दिल्ली के एम्स में एआई पर आयोजित एक समिट में कही. फ्रांस के राष्ट्रपति सुबह भारत मंडपम में आयोजित रिसर्च सिम्पोजियम के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे.

भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति आज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे.  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट