ताजा खबर

ट्रैफिक में बाधक 25 ठेले जप्त, संतोषी नगर, कमल विहार में अभियान
18-Feb-2026 7:37 PM
 ट्रैफिक में बाधक 25 ठेले जप्त, संतोषी नगर, कमल विहार में अभियान

 25 ठेले जप्त, दुकानदारो पर 10000 रू.चालान भी 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 18 फरवरी। आज चलाए गए अभियान में टीम प्रहरी ने  जोन 6 और 10  के मुख्य मार्ग में ट्रैफिक में बाधक लगभग 25 ठेलो को  जप्त किया।

टीम प्रहरी ने संतोषी नगर मुख्य मार्ग, कौशल्या विहार बोरियाखुर्द मार्ग में  कब्जाधारी दुकानदारों से सड़क पर कब्जा करने पर कुल लगभग कुल 10000 रूपये का ई चालान भी किया।सभी दुकानदारों को पुनः एक बार समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।


अन्य पोस्ट