ताजा खबर
जमीन में गाड़ कर छिपाया था
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी । कबीर नगर पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) प्रकरण में बीस दिनों से फरार सुखराज सिंह एवं सत्यम चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इनसे 07.12 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा), जब्त किया गया है। जिसे इन्होंने जमीन में गाड़ कर छिपाया था। आज सुखराज सिंग एवं सत्यम चन्द्राकर को गिरफ्तार किया। सुखराज सिंग द्वारा खारून नदी रेल्वे ब्रिज के नीचे जमीन पर दबाकर 7.12 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) निकालकर सुपुर्द किया। इसकी कीमत 1.40 रूपए है। दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इससे पहले कबीर नगर पुलिस ने 27 दिसंबर को फेस 01 कालोनी से हरप्रीत कौर से 16.01 ग्राम हेराईन कीमत 3,20,000 रूपये जप्त किया गया था। उसके पति जोधा सिंह से 8.06 ग्राम कीमत 1,60,000/ रूपये जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था। इसी प्रकरण में सुखराज सिंह निवासी भिलाई एवं सत्यम चंद्राकर निवासी डीडी नगर फरार थे।
गिरफ्तार आरोपी -
01) सुखराज सिंग 27 वर्ष सनातन नगर कोहका भिलाई सड़क नं. 14, म.नं. 14, थाना सुपेला भिलाई *
सत्यम चन्द्राकर 28 वर्ष सुंदर नगर वासुदेव अस्पताल के सामने चन्द्राकर काम्पलेक्स थाना डीडी नगर रायपुर (छ.ग


