ताजा खबर
फरहान का शतक, पाक ने बनाए 3 विकेट विकेट पर 199 रन
18-Feb-2026 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोलंबो, 18 फरवरी। पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (नाबाद 100) के शतक की बदौलत बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में नामीबिया के खिलाफ तीन विकेट पर 199 रन बनाए ।
फरहान ने 58 गेंद की पारी के दौरान 11 चौके और चार छक्के जमाए।
उनके अलावा कप्तान सलमान आगा ने 38 रन और शादाब खान ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया।
नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने 48 रन देकर दो विकेट झटके। गेरहार्ड इरास्मस को एक विकेट मिला। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


